Uncategorized
Trending

केसीएमटी कैंपस -2 में किया गया मानवाधिकार दिवस का आयोजन |

पीo जीo आईo ऑफ़ मैनेजमेंट में पोस्टर मेकिंग तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन |

Connect News 24

दिनांक 12/12/2023 दिन- मंगलवार को प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी , केसीएमटी कैंपस -2 के प्रांगण में बी. एड. के छात्रों हेतु मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया | कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रवीण रस्तोगी तथा विभाग के समस्त शिक्षक डॉ संजीव कुमार, वेद प्रकाश शर्मा एवं प्राची पाठक उपस्थित रहे |
बी. एड. के विभिन्न छात्रों ने ‘मानव अधिकार, सभ्यता का आधार’ विषय पर सुन्दर तथा आकर्षक पोस्टर बनाये तथा भाषण प्रतियोगिता में भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया |

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी ने बताया की मानवाधिकार दिवस मनाने का उद्देश्य समानता, शांति, न्याय, स्वतंत्रता और मानव गरिमा की सुरक्षा को बढ़ावा देना है। प्रत्येक व्यक्ति जाति, रंग, धर्म, लिंग, भाषा या सामाजिक स्थिति के भिन्न होने के बावजूद मानवाधिकारों का हकदार है।

सरल शब्दों में कहें तो मानवाधिकारों का आशय ऐसे अधिकारों से है जो जाति, लिंग, राष्ट्रीयता, भाषा, धर्म या किसी अन्य आधार पर भेदभाव किये बिना सभी को प्राप्त होते हैं।

मानवाधिकारों में मुख्यतः जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार, गुलामी और यातना से मुक्ति का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार तथा काम एवं शिक्षा का अधिकार आदि शामिल हैं।
मानवाधिकारों के संबंध में नेल्सन मंडेला ने कहा था, ‘लोगों को उनके मानवाधिकारों से वंचित करना उनकी मानवता को चुनौती देना है |’

इस वर्ष मानवाधिकार दिवस की थीम सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय ‘ रखी गयी है |
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षा श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान आदेश, तृतीय स्थान प्राची सक्सेना तथा सांत्वना स्थान प्राची सक्सेना एवं आस्था तोमर ने प्राप्त किया |
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षा श्रीवास्तव, द्वितीय अंशी शाक्य, तृतीय स्थान रहनुमा तथा सांत्वना स्थान पलक एवं गीता ने प्राप्त किया |


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button