केसीएमटी कैंपस -2 में किया गया ओरियनटेशन कार्यक्रम
बी. एड. प्रथम वर्ष ( नव प्रवेशित) के छात्रों हेतु ओरियनटेशन कार्यक्रम '
आज दिनांक 09/12/2023 दिन- शनिवार को प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी , केसीएमटी कैंपस -2 के प्रांगण में बी. एड. प्रथम वर्ष ( नव प्रवेशित) के छात्रों हेतु ओरियनटेशन कार्यक्रम ‘ तत्त्वमसि ‘ …तू ही सार है संसार का, का आयोजन का आयोजन किया गया।

नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा श्रीवास्तव तथा छात्र अंशु गंगवार ने तिलक लगाकर किया |
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया | कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रवीण रस्तोगी तथा डीन डॉक्टर रविजीत सिंह का स्वागत एक पौधा देकर तथा बैज लगाकर किया गया | महाविद्यालय के डीन डॉक्टर रविजीत सिंह ने सभी छात्रों के स्वागत के लिए कुछ शब्द कहे तथा नवप्रवेषित छात्रों को प्रोत्साहित किया | तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रवीण रस्तोगी ने भी छात्रों का मनोबल बढ़ाया तथा आज के कार्यक्रम ‘तत्त्वमसि’ से सभी को अवगत करवाया एवं सभी छात्रों को बीo एडo का महत्व पर समझाया |

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विभाग के एक शिक्षक डॉ संजीव शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से छात्रों का मार्गदर्शन किया तथा छात्रों को जीने की कला से अवगत कराया | कार्यक्रम की श्रृंखला में विभाग के शिक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने भी सभी छात्रों का पीपीटी के माध्यम से ज्ञानवर्धन किया तथा ‘ जिंदगी अजीब है , शुरुआत की जाए ‘ विषय पर छात्रों का मार्गदर्शन किया |

कार्यक्रम में गत वर्ष के कार्यक्रमों की एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई , जो विभाग की शिक्षक प्राची पाठक के द्वारा की गई | इसके पश्चात बीएड प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित छात्रों ने एक-एक करके अपना परिचय दिया तथा कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए |
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या तथा विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण रस्तोगी ने छात्रों को प्रोत्साहित कर कार्यक्रम की समाप्ति की | कार्यक्रम का मंच संचालन बीo एडo द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा श्रीवास्तव के द्वारा किया गया | कार्यक्रम में सभी शिक्षक तथा छात्र उपस्थित रहे |



