बदायूं

गैर के प्यार में दरिंदा बना शौहर: प्रेमिका ने शादी के लिए रखी ये शर्त, पति ने बच्चों के सामने बीवी को मार डाला

Connect News 24

Man killed his wife for obstructing illegal relations in Badaun

प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि रिश्तेदारी में ही एक युवती से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वह उसीसे शादी करना चाहता था। पत्नी इसका विरोध कर रही थी। 

उसको रास्ते से हटाने के लिए उसने योजना बनाई और बहाने से बुलाकर ले आया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तमंचा-कारतूस बरामद करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली निवासी रिजवान की शादी दस साल पहले संभल जिले के थाना धनारी क्षेत्र के गांव दिनौरा निवासी रेहाना उर्फ फुरकाना से हुई थी। 

तीन साल पहले रिजवान के संबंध उसकी ही रिश्तेदारी में एक युवती से जुड़ गए। दोनों के बीच प्रेम-संबंध बने तो वह एक-दूसरे से मिलने लगे। रिजवान अपनी कार से उसको घुमाने भी ले जाता था। दोनों के संबंधों की चर्चा आम हुई तो फुरकाना ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

बताते हैं कि करीब नौ महीने पहले रिजवान ने कहा कि वह उसी युवती से शादी करेगा। इस बात पर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ और फुरकाना अपने मायके चली गई। इधर, रिजवान उस युवती के लगातार संपर्क में रहा। मगर, पत्नी के होते हुए वह युवती से शादी नहीं कर पा रहा था। इसी के चलते उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना तैयार कर ली। 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button