Schools

ICAI CA इंटर और फाइनल परीक्षा के नतीजे जारी, ये हैं इस साल के टॉपर

Connect News 24

ICAI CA Inter & Final Result 2023 Released: आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने ये परीक्षा दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – icai.nic.in. रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं और यहां बताए गए स्टेप्स भी फॉलो कर सकते हैं. जानते हैं इस बार कौन बने हैं टॉपर.

ये हैं इस साल के टॉपर

आईसीएआई सीए इंटर परीक्षा में इस बार हैदराबाद के वाई गोकुल साईं श्रीकर ने पहली पोजीशन पायी है. उनके 800 में 688 अंक आए हैं. दूसरी पोजीशन पर रहे पटियाला के नूर सिंग्ला जिनके 800 में 682 अंक आए हैं. मुंबई के काव्य संदीप की तीसरी रैंक है. इन्होंने 800 में से 678 नंबर पाए हैं.

कैसा रहा पास प्रतिशत

इंटर परीक्षा में इस बार 100,781 कैंडिडेट्स ने भाग लिया और कुल 19,103 यानी 18.95 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए हैं. ये ग्रुप वन का रिजल्ट है. ग्रुप टू में 81,956 कैंडिडेट्स में से 19,208 कैंडिडेट्स ने एग्जाम पास किया है. इनका पास प्रतिशत 23.44 रहा. जिन्होंने दो ग्रुप का एग्जाम दिया उनका कुल पास प्रतिशत 10.24 परसेंट गया. 39,195 कैंडिडेट्स में से 4014 कैंडिडेट्स ही पास हुए.

ऐसा रहा फाइनल परीक्षा का रिजल्ट

सीए फाइनल ग्रुप वन में कुल 57,067 स्टूडेंट्स बैठे थे इनमें से 6795 ने परीक्षा पास की है. पास प्रतिशत 11.91 परसेंट रहा. ग्रुप टू में 61,844 कैंडिडेट बैठे और 19,438 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की. पास प्रतिशत 31.43 रहा.

इन आसान स्टेप्स से देखें रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी icai.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर जिस क्लास का रिजल्ट देखना है उसके लिंक पर क्लिक करें जैसे CA Inter या CA Final Results 2023.
  • इतना करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें.
  • डिटेल डालकर सबमिट कर दें. इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल ले.

सीए फाइनल रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें. सीए इंटर रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं. 

यह भी पढ़ें: UGC NET 2023 रिजल्ट को लेकर क्या है ताजा अपडेट, पढ़ें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button