Schools

ये योग्यता रखते हों तो UP NMMS स्कॉलरशिप के लिए कर दें अप्लाई, 28 सितंबर कर दी गई है लास्ट डेट

Connect News 24

UP NMMS Scholarship 2023 Registration Date Extended: यूपी के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप पाने का बढ़िया मौका है. उत्तर प्रदेश नेशनल कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है. वे कैंडिडेट्स जो योग्य और इच्छुक होने के बावजूद किसी वजह से अब तक फॉर्म न भर पाए हों, वे अब अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें इस ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा – entdata.co.in.

बदली गई है लास्ट डेट

बता दें कि पहले यूपी एनएमएमएस स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख आज यानी 18 सितंबर थी जिसे दस दिन आगे बढ़ाकर अब 28 सितंबर 2023 कर दिया गया है. अब इस तारीख तक अप्लाई किया जा सकता है.

इस डेट पर होगा एग्जाम

यूपी एनएमएमएस स्कॉलरशिप 2023 के लिए सेलेक्ट होने के लिए कैंडिडेट्स को प्रवेश परीक्षा देनी होगी. इस परीक्षा का आयोजन 5 नवंबर 2023 के दिन किया जाएगा. चयनित कैंडिडेट्स को ही स्कॉलरशिप का फायदा मिलेगा.

कौन कर सकता है आवेदन

ये स्कॉलरशिप क्लास 8 के स्टूडेंट्स के लिए है. जिन उम्मीदवारों के क्लास 7 में 55 परसेंट या इससे ज्यादा मार्क्स आए हों, केवल वे ही अप्लाई कर सकते हैं. एससी, एसटी स्टूडेंट्स को मार्क्स में 5 परसेंट की छूट मिलेगी.

इसके अलावा जरूरी है कि कैंडिडेट गवर्नमेंट या गवर्नमेंट ऐडेड लोकल स्कूल या लोकल बॉडी काउंसिल स्कूल में पढ़ रहा हो. इसके साथ ही जरूरी है कि उम्मीदवार की एनुअल फैमिली इनकम 3.5 लाख से ज्यादा न हो.

वे कैंडिडेट्स जो जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, या दूसरे गवर्नमेंट रेजिडेंशियल या प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे हों, वे अप्लाई नहीं कर सकते.

कितनी मिलेगी राशि

इस स्कॉलरशिप के तहत क्लास 9 से 12 तक के सेलेक्टेड स्टूडेंट्स को हर साल 12 हजार रुपये की राशि दी जाती है. ये राशि चार साल यानी क्लास 9 से लेकर 12 तक मिलती है. हालांकि इस दौरान उम्मीदवारों को अच्छे अंक लाने का क्रम जारी रखना होता है. आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है.  

डिटेल जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक.

 यह भी पढ़ें: CTET 2023 आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने का आखिरी मौका आज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button