Schools

IISC बैंगलोर कल जारी करेगा GATE 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड, नोट कर लें जरूरी वेबसाइट

Connect News 24

IISc Bangalore To Release GATE 2024 Admit Card Tomorrow: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर कल यानी 3 जनवरी 2024 दिन बुधवार को गेट परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज करेगा. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने आवेदन किया हो, वे रिलीज होने के बाद आईआईएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – gate2024.iisc.ac.in. कल एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होगा. इसके बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

क्या रहेगी एग्जाम की टाइमिंग

बता दें कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट परीक्षा 2024 का आयोजन 3 फरवरी से किया जाएगा. एग्जाम 3, 4, 10 और 12 फरवरी 2024 के दिन आयोजित किया जाएगा.

अगर टाइमिंग की बात करें तो पहले सेशन की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 के बीच आयोजित होगी. वहीं दोपहर के सेशन की परीक्षा 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स अधिकतम दो पेपरों के लिए और कुल 29 विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

रिलीज होने के बाद ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी gate2024.iisc.ac.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको GATE 2024 Admit Card लिंक नाम का लिंक दिखेगा, (ऐसा एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद होगा). इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • इस बारे में कोई भी जानकारी या अपडेट पाने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहां से आपको सभी सूचनाएं मिल जाएंगी.
  • परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड अपने साथ में जरूर ले जाएं. 

यह भी पढ़ें: नये साल में आयी सरकारी नौकरियों की भरमार, 1 लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button