IND vs AUS Final: शाहजहांपुर में टीम इंडिया की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन-पूजन

हवन करते क्रिकेट प्रेमी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत की जीत के लिए लोग हवन-पूजन कर रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि भारतीय टीम विश्व कप का खिताब अपने नाम करेगी। ऑस्ट्रेलिया से 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल की हार का बदला लेगी। शाहजहांपुर में विश्व कप के इस महामुकाबले को लेकर लोग उत्साहित हैं। ओसीएफ रामलीला मैदान में ब्रह्मदेव स्थान पर क्रिकेट प्रेमियों ने रविवार सुबह हवन-पूजन किया। इस दौरान मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुतियां अर्पित की गईं। साथ ही टीम इंडिया की विजय के लिए कामना की गई।
कैंट के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार के नेतृत्व में तमाम युवा ओसीएफ रामलीला मैदान में ब्रह्मदेव स्थान पर एकत्रित हुए। जहां पर वेदी बनाकर हवन-पूजन किया गया। पंडित ने मंत्रोच्चारण किया और आहुतियां अर्पित कराई। इस दौरान टीम इंडिया की विजय के लिए कामना की गई। साथ ही भरोसा जताया कि विश्वकप टीम इंडिया का ही होगा। इस मौके पर विकास खुराना, अमित श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, डॉ विकास खुराना, गौरव अग्निहोत्री, दीपक सिंह, अमित श्रीवास्तव, लकी गंगवार, वाजिद हुसैन, रोहित सक्सेना, अभिनव सक्सेना, ऋषभ वर्मा, अनिल सक्सेना, बच्चन वर्मा, तौसीफ, प्रवीण अरोड़ा सोनू आदि लोग उपस्थित रहे।