शाहजहाँपुर
VIDEO : शाहजहांपुर में टीम इंडिया की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन-पूजन
शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान में ब्रह्मदेव स्थान पर क्रिकेट प्रेमियों ने रविवार सुबह हवन-पूजन किया। मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुतियां अर्पित की गईं। साथ ही टीम इंडिया की जीत के लिए कामना की गई। कैंट के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार के नेतृत्व में तमाम युवा ओसीएफ रामलीला मैदान में ब्रह्मदेव स्थान पर एकत्रित हुए। जहां पर वेदी बनाकर हवन-पूजन किया गया। क्रिकेट प्रेमियों ने भरोसा जताया कि विश्वकप टीम इंडिया का ही होगा। इस मौके पर विकास खुराना, अमित श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, डॉ विकास खुराना, गौरव अग्निहोत्री, दीपक सिंह, अमित श्रीवास्तव, लकी गंगवार, वाजिद हुसैन, रोहित सक्सेना, अभिनव सक्सेना, ऋषभ वर्मा, अनिल सक्सेना, बच्चन वर्मा, तौसीफ, प्रवीण अरोड़ा सोनू आदि लोग उपस्थित रहे।