शाहजहाँपुर

Independence Day 2023: शाहजहांपुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बदायूं-पीलीभीत में शान से लहराया तिरंगा

Connect News 24

Independence Day celebrated in Shahjahanpur

Independence Day 2023
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले भर में आजादी का जश्न हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम ने ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न संस्थाओं, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ, जिसमें देश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। 

कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, सीडीओ डॉ. एसके सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा आदि ने गांधी भवन में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। 

कलेक्ट्रेट में हुई गोष्ठी में डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शाल ओढ़ाकर एवं नारियल भेंटकर सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। पुलिस लाइन में परेड निकाली गई तथा पौधरोपण किया गया। नायक यदुनाथ सिंह स्टेडियम में क्रासकंट्री रेस हुई। जिला कारागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तथा गांधी भवन में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 

जनपद न्यायालय में झंडारोहण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उच्च  न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देश पर विशेष मेगा पौधरोपण अभियान महोत्सव का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश भानु देव शर्मा के नेतृत्व में किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button