Schools

ITBP कॉन्सटेबल पद पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई, 69 हजार मिलेगी सैलरी

Connect News 24

ITBP Constable Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने कॉन्सटेबल के 200 से ज्यादा पद पर भर्ती निकाली है. ये पद खासतौर पर स्पोर्ट्सपर्सन के लिए हैं. यानी जिन्होंने स्पोर्ट्स में कुछ खास किया है, केवल वे ही अप्लाई कर सकते हैं. इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स के इन जीडी कॉन्सटेबल पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – recruitment.itbpolice.nic.in. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 248 पद भरे जाएंगे. ऊपर बतायी गई वेबसाइट पर नोटिस भी चेक कर सकते हैं जिससे वैकेंसीज से संबंधित डिटेल पता चल जाएंगे.

कौन कर सकता है अप्लाई

इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास की हो. साथ ही ये पद स्पोर्ट्स कोटा के तहत हैं तो कैंडिडेट का नोटिस में दिए गए स्पोर्ट्स में से किसी में भी बढ़िया परफॉर्म करना जरूरी है. स्टेट या नेशनल लेवल पर गेम खेले कैंडिडेट आवेदन के पात्र हैं. ये गेम्स रेसलिंग, फुटबॉल, बॉक्सिंग, जिमनिस्टिक, नाव चलाना, एथलीटिक्स, कब्ड्डी आदि हैं. दसवीं के साथ स्पोर्ट्स क्वालीफाई होना जरूरी है.

कितना लगेगा शुल्क, कितनी मिलेगी सैलरी

इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये देने होंगे. वहीं एससी, एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को फीस नहीं देनी है. सेलेक्शन होने पर सैलरी पे मैट्रिक्स लेवल 3 के मुताबिक है. ये महीने के 21,700 रुपये से लेकर अधिकतम 69,100 रुपये तक है. सातवें सीपीसी के मुताबिक पेमेंट किया जाएगा.

क्या है लास्ट डेट

बता दें कि इन वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी 13 नवंबर से खुले हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2023 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. अगर कोई जानकारी डिटेल में चाहिए हो तो ऊपर दी वेबसाइट पर जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: ISRO में दसवीं पास के लिए निकली भर्ती, मिलेगी बढ़िया सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button