Schools

Jamia ने क्लास 12वीं रेग्यूलर बोर्ड के नतीजे किए घोषित, इतने प्रतिशत छात्र हुए पास

Connect News 24

JMI Releases Class 12 Regular Board Result 2023: जामिया मिलिया इस्लामिया ने क्लास बारहवीं का रेग्यूलर बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम्स के लिए जारी हुआ है. इस बारे में जेएमआई ने एक स्टेटमेंट में कहा गया है कि कुल जितने स्टूडेंट्स का रिजल्ट चेक किया गया उनमें से 48.51 परसेंट लड़के और 51.49 प्रतिशत लड़कियां थी. अगर टॉपर्स की बात करें तो साइंस स्ट्रीम में सानिया परवीन ने टॉप किया. सानिया के 94.4 प्रतिशत अंक आए. वहीं अतीशन अली ने 93.2 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और अदीब अली ने 93 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया.

आर्ट्स में कौन बना टॉपर

आर्ट्स स्ट्रीम में अक्सा अकदाश ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की है. फिजा बानो ने 95.6 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और हनीफा फिरदोष ने 95 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है.

कॉमर्स स्ट्रीम में मोहम्मद अरमान, साफिया नूर और रिदा खान ने पहली, दूसरी और तीसरी पोजीशन पायी है. मोहम्मद अरमान के 93.4 प्रतिशत अंक हैं, साफिया नूर के 90.6 प्रतिशत और रिदा खान के 90 परसेंट मार्क्स आए हैं.

क्या कहना है वीसी का

इस बारे में जामिया की वीसी नज्मा अख्तर का कहना है कि जिन छात्रों ने सफलता पायी है उन्हें वे बधाई देती हैं और जिन छात्रों को सफलता नहीं मिली है उन्हें निराश न होने की सलाह दी है. इसके साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स से आने वाले समय में देश के लिए कुछ अच्छा करने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसा करें जो देश को मजबूत बनाए, देश के काम आए.

लड़कियों का प्रदर्शन रहा अच्छा

साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से ज्यादा अच्छा रहा. साइंस स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 66.17 परसेंट गया. जबकि आर्ट्स में कुल पास प्रतिशत 78.35 और कॉमर्स का कुल पास प्रतिशत 65.48 प्रतिशत रहा.

यह भी पढ़ें: 10वीं पास उम्मीदवार पा सकेंगे सरकारी नौकरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button