मनोरंजन

मंडे को ‘जवान’ ने की अच्छी कमाई पर ‘फुकरे 3’ से रही पीछे! 26वें दिन किया इतना कलेक्शन

Connect News 24

Jawan Box Office Collection Day 26: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को रिलीज हुए एक महीना होने को है और फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. ‘जवान’ के बाद कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी हैं जिनमें फुकरे 3, द वैक्सीन वॉर जैसे नाम शामिल है. लेकिन इसके बावजूद ‘जवान’ का दबदबा कायम है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है.

‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अपनी रिलीज के चौथे संडे यानी 25वें दिन  9.37 करोड़ कमाए थे वहीं अब 26वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ 26वें दिन (सोमवार) को 8 करोड़ की कमाई करेगी. इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 612.82 हो जाएगा.


”जवान” के डे-वाइज आंकड़े
Day 1- 75 करोड़
Day 2- 53.23 करोड़
Day 3- 77.83 करोड़
Day 4- 80.1करोड़
Day 5- 32.92 करोड़
Day 6- 26 करोड़
Day 7- 23.2 करोड़
Day 8- 21.6 करोड़
Day 9- 19.1 करोड़
Day 10- 31.8 करोड़
Day 11- 36.85 करोड़
Day 12- 16.25 करोड़
Day 13- 14.4 करोड़
Day 14- 9.6 करोड़
Day 15- 8.1 करोड़
Day 16- 7.6 करोड़
Day 17- 12.25 करोड़
Day 18- 14.95 करोड़
Day 19- 5.4 करोड़
Day 20- 5.00 करोड़
Day 21- 4.85 करोड़
Day 22- 5.97 करोड़
Day 23- 
5.05 करोड़
Day 24-
8.5 करोड़
Day 25- 9.37 करोड़
Day 26- 8.00 करोड़

‘फुकरे’ 3 से पिछड़ी ‘जवान’
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म भले ही अच्छा कमा रही हो लेकिन मंडे की कमाई में वह ‘फुकरे 3’ से पिछड़ गई है. कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ पिछले महीने 28 सितंबर को रिलीज हुई है. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. जहं ‘जवान’ मंडे को 8 करोड़ कमाएगी तो वहीं ‘फुकरे 3’ मंडे (5वें दिन) को 12.00 करोड़ रुपए का कारोबार कर सकती है.

‘डंकी’ में दिखेंगे शाहरुख
शाहरुख खान ‘जवान’ के बाद अब ‘डंकी’ में दिखाई देंगे. राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 22 दिसंबर तो क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें: बेटी के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोल हुईं Bipasha Basu, एक्ट्रेस बोलीं- फर्क नहीं पड़ता…देवी मेरी पहली प्रायोरिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button