बरेली

स्मृति शेष: पंचतत्व में विलीन हुए कबीर पुरस्कार से सम्मानित रंगकर्मी जेसी पालीवाल, बेरंग हुआ रंगमंच

Connect News 24

theater artist JC Paliwal passed away in Bareilly

पंचतत्व में विलीन हुए रंगकर्मी जेसी पालीवाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीर पुरस्कार से सम्मानित रंगकर्मी व समाजसेवी जगदीश चंद्र पालीवाल (जेसी पालीवाल) का बुधवार सुबह पांच बजे नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिजन उनका पार्थिव शरीर बरेली के सिविल लाइंस स्थित आवास पर ले आए। शाम पांच बजे सिटी श्मशान भूमि में उनके पुत्र संजीव पालीवाल ने उनको मुखाग्नि दी।

बरेली में रंगकर्म को स्थापित करने और इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा। उनके निधन से रंगमंच के स्वर्णिम युग का अंत हो गया। उनका जन्म 03 जुलाई 1934 को फिरोजाबाद के मेहरा चौधरी गांव में हुआ था। 

वह 1946 में ताऊ सीताराम पाल (एयरफोर्स कर्मी) के साथ बरेली आए थे। यहां पढ़ाई करने के बाद उनकी पूर्वोत्तर रेलवे में नौकरी लग गई। इसके बाद वह यहीं बस गए। वह अपने पीछे पत्नी संतोष पालीवाल, बड़ी बेटी रचना, छोटी बेटी रश्मि सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button