मनोरंजन

कंगना रनौत स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देख हुईं इमोशनल, सरदार वल्लभभाई पटेल की तारीफ में लिखी ये बात

Connect News 24

Kangna Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस का जमकर प्रमोशन कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस अहमदाबाद पहुंची, जहां उन्होंने नवरात्रि सेलिब्रेशन के बीच अपनी फिल्म को प्रमोट किया. जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई. वहीं, अब कंगना अहमदाबाद में बनी पूर्व प्रधानमंत्री वल्लभभाई पटेली की मुर्ति देखने पहुंची हैं. 

अहमदाबाद में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने पहुंची कंगना रनौत
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है. इस फोटो में एक्ट्रेस सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति को निहारती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने व्हाइट साड़ी पहनी हुई है और आंखे पर काला चश्मा लगया हुआ है. इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लंबा चोड़ा कैप्शन भी दिया है.


सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति देख कंगना ने कही ये बात
कंगना ने कैप्शन में लिखा- “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा करना काफी रोमांचकारी एक्सप्रीरियंस रहा. भारत के पहले चुने गए प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें अपनी योग्य कुर्सी पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि वह अंग्रेजी में बहुत अच्छे नहीं थे. लेकिन फिर भी उन्होंने देश को अपने बाहों से जकड़ रखा था. जैसे शिव ने सती के खंडित शरीर को थामा था. वे ही भारत की अखंडता का कारण हैं, जैसा की आज हम सब जानते हैं. इन अनसंग राष्ट्रीय हीरो के लिए इस तरह के सुयोग्य गाने ने मुझमें और अपकमिंग फिल्म तेजस की मेरी पूरी टीम में गर्व और राष्ट्रवाद की भावना जगा दी.”

इस दिन रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म 
बता दें कि, कंगना रनौत की फिल्म तेजस सच्ची कहानी पर आधारित है. वे इस फिल्म में वायुसेना पायलट तेजस गिल का किरदार निभा रही हैं. फिल्म को रॉनी स्क्रूयवाला द्वारा निर्मित है. ये फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

यह भी पढे़: 69th National Film Awards: आलिया भट्ट ने लिया नेशनल अवॉर्ड तो खुशी से फूले नहीं समाए पति रणबीर कपूर, फोन में रिकॉर्ड किया पत्नी का खास पल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button