मनोरंजन

सेल्फी के लिए फैन को चिल्लाने पर सनी देओल के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत

Connect News 24

Kangana Ranaut Support Sunny Deol: कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से नहीं हिचकिचातीं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक ऐसे वीडियो पर कमेंट किया जिसमें सनी देओल उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने आए अपने फैन को चिल्लाते नजर आ रहे हैं. हालांकि इस दौरान कंगना सनी देओल का सपोर्ट करती नजर आईं.

फैन के सेल्फी देरी से लेने पर चिल्लाते नजर आए सनी देओल
पैरोडी अकाउंट गब्बर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें एयरपोर्ट पर एक फैन सेल्फी क्लिक करवाने के लिए सनी देओल के पास जाता है. जिसके बाद फैन सेल्फी लेने में थोड़ी देरी करता नजर आ रहा है. ये देख सनी को गुस्सा आ जाता है और वो चिल्लाते हुए फैन से कहते हैं, ‘लै ना फोटो’. इस वीडियो के पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया गया, ‘पहली पीढ़ी के सितारों को ऐसा व्यवहार करते कभी नहीं देखा. ये हमेशा स्टार किड्स होते हैं जो पॉपुलैरिटी के साथ बड़े होते हैं. इसलिए इस प्यार को हल्के में लेते हैं. चाहे वो एसआरके हों या अमिताभ बच्चन. हमेशा आभारी रहूंगा’.

सनी देओल के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत
इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में कंगना ने लिखा, ‘ऐसी कोई भी घटना कभी भी किसी के इरादों या व्यवहार का संकेत नहीं हो सकती और सेल्फी कल्चर भयानक है. लोग हमारे बहुत करीब आते हैं. हम सभी प्रकार के वायरल और वायरस के अधीन हो जाते हैं. प्यार की कई भाषाएं होती हैं. केवल सेल्फी और गले मिलना नहीं.’

यह भी पढ़ें: Gadar 2 में पाकिस्तानी अफसर बनना रूमी खान को पड़ा भारी, फैंस की भीड़ ने घेरा और फिर किया ये काम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button