मनोरंजन

करण जौहर ने शाहरुख खान से कही थी शर्ट के बटन खोलने की बात, एक्टर ने कर दी थी शिकायत

Connect News 24

Karan Johar First Meet With Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने करण जौहर की कई फिल्मों में काम किया जिनमें ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ और’ माई नेम इज खान’ जैसे नाम शामिल है. करण जौहर की शाहरुख खान से पहली मुलाकात काफी शानदार थी. वे किंग खान से पहली बार दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के सेट पर मिले थे तब करण ने उन्हें स्टाइलिंग टिप्स भी दिए थे.

डिजाइनर प्रबल गुरुंग को दिए एक इंटरव्यू में करण जौहर ने शाहरुख के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘मुझे शाहरुख से अपनी पहली मुलाकात याद है. मैं डीडीएलजे का सहायक था. मैंने उनसे कहा, ‘ओह, आप जानते हैं कि आपने रैंगलर जींस पहनी है. आपको लेवी की जींस पहननी चाहिए. वो आपको ज्यादा फिट होगी. वह खामोश थे.’


करण ने कही थी शर्ट के बटन खोलने की बात
करण कहते हैं कि उन्होंने आगे शाहरुख खान से कहा कि आपके पास एडम्स एप्पल है तो आपको अपनी शर्ट के 2-3 बटन खोलने होंगे. करण के इस सुझाव पर किंग खान सिर्फ सिर हिलाते रहे और फिर उन्होंने कहा, ‘क्या आप मुझे एक मिनट का समय देंगे, क्या आप आदि (निर्देशक आदित्य चोपड़ा) को अंदर बुला सकते हैं?’ आदित्य चोपड़ा के आने के बाद शाहरुख ने उनसे पूछा, कहा, ‘ये कौन है? कहां से आएं? और ये मेरे एडम्स एप्पल के बारे में क्यों बात कर रहा है?’

ऐसे हुई दोस्ती
शाहरुख खान के सवालों पर तब आदित्य ने उन्हें बताया कि करण सभी इस तरह से बात करते हैं. फिर शाहरुख उनकी बातों में एंटरटेनमेंट ढूंढने लगे और करण से ये भी पूछा कि वो क्या करना चाहते हैं. जिसपर करण जौहर ने बताया कि वे एक डिजाइनर बनना चाहते हैं.

‘जवान’ में दिखे शाहरुख खान
बता दें कि शाहरुख खान हाल ही में फिलम ‘जवान’ में दिखाई दिए थे. उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही. वहीं करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया.

ये भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में टूटा Karan Johar का दिल! फिल्म मेकर ने खुद किया रिवील, कहा- ‘मेरा दिल तोड़ दिया…’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button