मनोरंजन

डेटिंग एप पर कई बार रिजेक्ट हो चुके हैं करण जौहर, फिल्म मेकर का छलका दर्द

Connect News 24

Karan Johar Faced Rejection: करण जौहर इन दिनों अपने शो ‘कॉफी विद करण 8’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इससे पहले वे अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए थे. करण जौहर 51 साल के हो चुके हैं लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की. हालांकि उन्होंने साल 2017 में सेरोगेसी के जरिए अपने दो जुड़ना बच्चों यश और रूही का वेलकम किया था. 

बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट में करण ने डेटिंग एप पर खुद के रिजेक्ट करने किए जाने का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे वे एक बार मेंबरशिप बेस्ड डेटिंग ऐप से जुड़े थे और वहां उन्होंने कई लोगों को टिक किया. हालांकि उन्हें किसी ने रिस्पॉन्स नहीं दिया और वे बार बार रिजेक्ट हुए. जिसके बाद करण ने डेटिंग ऐप छोड़ना ही बेहतर समझा.

‘मुझे बहुत इंफीरियर महसूस हुआ’
करण जौहर ने कहा, ‘लेकिन हर बार मैंने किसी को टिक किया, लेकिन उन्होंने मुझे टिक बैक नहीं किया. उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. मुझे कई रिजेक्शन का सामना करना पड़ा.’ करण ने आगे कहा- ‘मुझे बहुत इंफीरियर महसूस हुआ. मैं भी काफी उदार भी था, टिक-टिक कर रहा था लेकिन कोई करेस्पॉन्डेंस नहीं हुआ.’ उन्होंने आगे बताया कि लोगों का शायद लगा कि यह एक फेक अकाउंट है इसीलिए जब इतनी बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा तो उन्हें ऐप छोड़ना ही बेहतर लगा. 

यहां देख सकेंगे ‘कॉफी विद करण 8’
बता दें कि करण जौहर अपने शो कॉफी विद करण सीजन 8 के साथ तैयार हैं. उनका शो 26 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. पहले एपिसोड का प्रोमो आउट हो चुका है जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दिखाई दे रहे हैं. दर्शक शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

ये भी पढ़ें: जब Mithun Chakraborty ने इंटीमेट सीन में खो दिया था आपा! भड़क गईं थीं Sushmita Sen, ‘डिस्को डांसर’ को मांगनी पड़ी थी एक्ट्रेस से माफी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button