मनोरंजन

कथा अनकही: पूरे ऑफिस के सामने खुला कथा-वियान की लवस्टोरी का सीक्रेट! बेटा आरव कैसे करेगा रिएक्ट

Connect News 24

Katha Ankahee Latest Episode: शो में वियान कथा का हर हाल में ख्याल रखता दिखता है, ऐसे में फैंस को स्क्रीन पर इनकी केमेस्ट्री खूब भा रही है. इसी वजह से टीआरपी चार्ट में भी ये शो अपनी अच्छी खासी पोजिशन मेंटेन किए हुए है. अब शो में आने वाले एपिसोड में दोनों के दरमियां और नजदीकियां घटाई जाएंगी, जिससे जलने वाले जलते रहेंगे और पसंद करने वाले बेहद खुश होंगे. लेकिन आरव का क्या? क्या आरव ये सब बर्दाश्त कर पाएगा?

सबसे सामने खुली कथा-वियान की लवस्टोरी, को-वर्कर्स करते दिखे कमेंट

आने वाले एपिसोड में एक ऑफिशियल इवेंट के दौरान जब कथा और वियान को एप्रिसिएशन के लिए स्टेज पर बुलाया जाएगा तब दोनों की बॉडीलैंग्वेज ऑफिस के सभी लोग नोटिस करेंगे. शो में दिखाया जाएगा कि कथा ब्लैक कलर का लॉन्ग आउट फिट पहने इवेंट पर आएगी. इस दौरान उसे स्टेज पर चढ़ने में दिक्कत होगी. जिसके बाद कथा को वियान हेल्प करता दिखेगा. वहीं पीछे से हूटिंग स्टार्ट हो जाएगी. फिर स्टेज पर चढ़ते ही कथा अपना बैलेंस खो देगी और उसकी सैंडिल स्टेज से पहले ही नीचे उतर कर आ जाएगी, वहीं वियान कथा को संभाल लेगा औऱ वो रोमांटिक पल ऑफिस के तमाम एंप्लॉइज के सामने होगा.  ऐसे में एक कलिग कहेगा-अब हुआ ना प्रेजेंटेशन कंप्लीट.

वियान के कानों में जब पड़ेगी खबर, तो क्या होगा असर?

इस दौरान कथा और वियान के लिए ये ऑक्वर्ड मोमेंट बन जाएगा और दोनों अंजाने में एक दूसरे के पकड़े हुए हाथ को छटक देंगे. अब वियान और कथा की ये रोमांटिक स्टोरी सबके सामने खुल गई है, तो यकीनन बात निकली है तो दूर तलक जाएगी. ऐसे में कथा का बेटा आरव इस बात पर कैसे रिएक्ट करेगा?

बता दें, इससे पहले आरव को जब आभास हुआ था कि कथा ने आरव को समय देने का  प्रॉमिस किया था लेकिन वह वियान के साथ डिनर पर बाहर थी. ऐसे में आरव बहुत नाराज हो गया था. क्या वियान और कथा की नजदीकियां लिखेंगी उनकी जिंदगी की नई कहानी? ये देखना बहुत दिलचस्प होने वाला है.

ये भी पढ़ें  : YRKKH: अभिनव का दिल हुआ जा रहा कमजोर, बेटा छोड़ देगा पिता का साथ! नए पापा के लिए एक्साइटेड होगा अबीर?


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button