Schools

केरल बोर्ड ने जारी किए 10वीं के नतीजे, 99.70% स्टूडेंट हुए पास

Connect News 24

Kerala SSLC 10th Result 2023: केरल बोर्ड दसवीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. केरल परीक्षा भवन ने रिजल्ट जारी किया है. वे छात्र जो इस साल की परीक्षा में बैठे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. रिजल्ट थिरुवनंतपुरम में प्रेस कांफ्रेंस में जारी किए गए हैं. इसे देखने के लिए कैंडिडेट्स को केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – pareekshabhavan.kerala.gov.in. इसके अलावा केरल बोर्ड दसवीं के नतीजे इस वेबसाइट पर भी चेक किए जा सकते हैं – keralaresults.nic.in. इस बार केरल बोर्ड दसवीं की परीक्षा में करीब 4.5 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. इस वर्ष परीक्षा में कुल 99.70% विद्यार्थी पास हुए हैं.

इन आसान स्टेप्स से देखें रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी keralaresults.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर Results नाम के सेक्शन पर जाएं और SSCL Result 2023 नाम के लिंक पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर रिजल्ट लिंक होगा.
  • इस लिंक को क्लिक करने पर जो पेज खुले उस पर अपने जरूरी डिटेल डालें जैसे रोल नंबर वगैरह.
  • इतना करने के बाद डिटेल वैरीफाई कर लें और सबमिट कर दें.
  • ये करने पर केरल एसएसएलसी रिजल्ट 2023 आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं. ये भविष्य में आपके काम आएगा.

इन डेट्स पर हुए थे एग्जाम

केरल बोर्ड एसएसएलसी यानी दसवीं की परीक्षा का आयोजन 9 से 29 मार्च 2023 के बीच किया गया था. नतीजे आज जारी हुए हैं. वे कैंडिडेट्स जो परीक्षा में सफल नहीं हो पाए वे हताश न हों. वे सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं. सप्लीमेंट्री एग्जाम के संबंध में डिटेल जल्द ही वेबसाइट पर साझा किए जाएंगे. छात्रों से अनुरोध है कि आगे के हाल जानने या ताजा अपडेट देखने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु दसवीं परीक्षा के नतीजे जारी, यहां से करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button