मनोरंजन

बिग बॉस के घर में हुई खान ब्रदर्स की एंट्री, ‘वीकेंड का वार’ में शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट!

Connect News 24

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 17 में आज वीकेंड के वार में सलमान खान के साख अरबाज और सोहेल खान ने स्टेज को शेयर किया. इस दौरान खान ब्रदर्स ने जमकर मस्ती भी की. 

ईशा ने समर्थ के साथ अपने रिश्ते को किया एक्सेप्ट

बिग बॉस के घर में इन दिनों लव ड्रामा, रोमांस, धोखा देखने को मिल रहा है. हाल ही में ईशा के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री ने हंगामा मचा दिया है. समर्थ लगातार ईशा को बोलते हैं कि ईशा उनकी गर्लफ्रेंड है. लेकिन ईशा काफी देर तक अपनी बात पर टिकी रही कि समर्थ और वो सिर्फ दोस्त हैं. अंकिता और विक्की भी ईशा को लगातार समझाते हैं कि मान लें कि समर्थ के साथ तू रिश्ते में है. कुछ देर बाद ही ईशा ये एक्सेप्ट कर लेती है कि समर्थ और  वह 1 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

समर्थ ने अभिषेक कुमार पर लगाया ये आरोप

ईशा से लड़ाई करते हुए समर्थ बोलते है कि ‘तूने अभिषेक को 1 दिन में माफ कर दिया, जिस इंसान ने तूझे थप्पड़ मारा था, जो तेरे ऊपर चाय फेंकने की धमकी देता था, तू आज उसको सपोर्ट कर रही हैं’. इस बात को सुनकर मनस्वी कहती है कि आप नेशनल टीवी पर किसी के बारे में ऐसे बयान नहीं दे सकते है. 

 

अभिषेक ने ईशा को बताया ‘लड़कों का यूज करने वाली लड़की’

ईशा और समर्थ दोनों ने आपस में लड़ाई को सुलझा लिया. इसके बाद अभिषेक कुमार विक्की को ये बोलते हुए नजर आते है कि मुझे ऐसा लगता है कि ईशा लड़कों का यूज करती है और उसकी मां को भी पार्टी करने का शौक है. इसके बाद विक्की कहते है कि तू ईशा से अपना ध्यान हटा और घर में मनस्वी आई है तो थोड़ा उसके साथ टाइम स्पेंड कर.  

‘वीकेंड का वार’ में खान ब्रदर्स ने मचाया धमाल

बिग बॉस के घर के अंदर सोहेल और अरबाज ने कंटेस्टेंट के साथ ‘जस्ट चिल’ पर डांस किया. घर में  समर्थ जुरेल के आने के बाद से ही घर का माहौल काफी टेंशन भरा हो गया था, लेकिन इन दो एक्टर्स के जाने पर हर किसी का मूड हंसी-मजाक में बदल गया. वहीं वीकेंड का वार में आज कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ. 

 

यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari स्टारर शो ‘Kasautii Zindagii Kay’ ने पूरे किए 22 साल, Ronit Roy ने इस खास अंदाज में बयां की खुशी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button