मनोरंजन

बर्थडे पर कियारा आडवाणी ने पहनी थी इतनी महंगी मोनोकिनी, इतने पैसों में तो आप ट्रिप मार आएंगे

Connect News 24

Kiara Advani Monokini Price: कियारा आडवाणी ने 31 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के संग रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर रही हैं और इसी बीच वे अपने बर्थडे पर समंदर में गोते लगाते दिखाई दीं. कियारा आडवाणी ने पति संग अपनी क्लिफ-जंपिंग मोमेंट्स की एक खूबसूरत वीडियो शेयर की. इस दौरान उनकी मोनोकिनी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

समुंदर में गोते लगाते हुए अपनी वीडियो को शेयर करते हुए कियारा ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे टू मी, हर दिन और सभी के प्यार के लिए शुक्रगुजार हूं.’ वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपनी वाइफ को बर्थडे विश किया. एक्टर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे की.. तुम्होरे साथ बेस्ट टाइम गुजारने के लिए हमेशा यहीं हूं… एक वक्त पर एक एडवेंचर…’


इतनी है कियारा की मोनोकिनी की कीमत
खबरों के छपी खबर के मुताबिक कियारा और सिद्धार्थ वेकेशन के लिए इटली गए थे, जहां कियारा ने अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया. बता दें कि कियारा ने क्लिफ-जंपिंग के दौरान सिल्वर डॉट वाली ब्लैक कलर की मोनोकिनी पहनी थी. कियारा ने क्लिफ-जंपिंग के दौरान जो मोनोकिनी पहनी थी इसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही थीं.

उनकी ये मोनोकिनी फेमस ब्रांड नोर्मा कमली की है जिसकी कीमत 47,317 रुपए है. डीप स्कूप नेक और बैक वाली इस मोनोकिनी में सिल्वर स्टड लगे हुए थे. वहीं सिद्धार्थ रेड हॉट कलर के बॉक्सर्स पहने नजर आए जो अपनी वाइफ के साथ हैप्पी मूमेंट्स एंजॉय करते नजर आए. वैसे अगर ये हम कहें कि जितनी महंगी मोनोकिनी कियारा ने पहनी है उन पैसों में तो आप हिल स्टेशन घूम आएंगे.

राम चरण के साथ नजर आएंगी कियारा
हाल ही में कियारा की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ रिलीज हुई थी. जिसमें वे कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती नजर आईं थीं. अब कियारा जल्द ही फिल्म ‘गेम चेंजर’ में दिखाई देंगी जिसमें वे राम चरण के साथ नजर आएंगी.

ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं सिद्धार्थ 
वहीं सिद्धार्थ की बात करें तो बहुत जल्द वह फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वह वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ से अपने ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं. इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं. इस सीरीज में उनके साथ विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: जब Taapsee Pannu को कहा जाने लगा था अशुभ, एक्ट्रेस ने खुद बयां किया था दर्द


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button