शाहजहाँपुर

किसान के बेटे पर आया किम का दिल: दक्षिण कोरिया से भारत आकर रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

Connect News 24

South Korean girl married with farmer son in shahjahanpur

सुखजीत सिंह और किम बोह नी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी चर्चा है। इस बीच शाहजहांपुर के पुवायां से एक और प्रेम कहानी सामने आई है। दक्षिण कोरिया की रहने वाली युवती किम बोह नी पुवायां के सुखजीत सिंह की दुल्हन बन गईं। पुवायां के गुरुद्वारे में दोनों की शादी हुई। इस दौरान सुखजीत के परिजन, रिश्तेदार और तमाम लोग मौजूद रहे।

पुवायां के गांव उदना निवासी बल्देव सिंह किसान हैं। उनका 28 वर्षीय बेटा सुखजीत सिंह छह वर्ष पहले काम की तलाश में दक्षिण कोरिया गया था। सुखजीत बुसान के एक कॉफी शॉप में काम करते थे। दक्षिण कोरिया के देगू की 30 वर्षीय किम बोह नी भी वहां बिलिंग सेक्शन में काम करती थीं। चार वर्ष पूर्व दोनों में बातचीत होने लगी और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। चार वर्ष से सुखजीत और किम बोह नी अपने परिजनों की सहमति से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- नाबालिग से दरिंदगी: 13 साल की लड़की को अगवा कर कई दिन किया दुष्कर्म, लखीमपुर के युवक पर आरोप

चार माह पूर्व सुखजीत घर लौट आया था। दो माह पूर्व किम भी अपने दिल्ली के एक दोस्त के साथ तीन माह के टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली और वहां से पुवायां आ गई। शुक्रवार को पुवायां के गुरुद्वारा नानक बाग में दोनों की सिख रीति-रिवाज से शादी हुई। बता दें कि सुखजीत की मां हरजिंदर कौर गृहणी हैं। उनका एक छोटा भाई जगजीत सिंह है, जो घर पर खेती के काम में ही हाथ बंटाता हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button