जानिए आखिर क्यों आलिया भट्ट को पहनना पड़ा अपनी शादी का जोड़ा? एक्ट्रेस ने बताई ये वजह
Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को हाल ही में फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. वहीं अवार्ड के साथ-साथ इस इवेंट में आलिया अपने लुक को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी का जोड़ा पहना था, जो चर्चा का विषय बन चुका था.
जानिए आखिर क्यों आलिया भट्ट को Repeat करना पड़ा अपनी शादी का जोड़ा?
वहीं अब आलिया ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि नेशनल फिल्म अवार्ड में आखिर क्यों उन्होंने अपनी शादी की साड़ी पहनी थी. हिंदुस्तान टाइम्स के लीडरशिप समिट 2023 के दौरान इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा ‘जब नेशनल फिल्म अवार्ड की घोषणा हुई तो, बाकियों की तरह मेरे दिमाग में भी यही चल रहा था कि मैं इस इवेंट पर मैं क्या पहनूंगी? अचानक मुझे ख्याल आया कि इस खास दिन पर मैं अपनी शादी का जोड़ा पहनूंगी.’
कहा-मैं लोगों की सोच को थोड़ा बहलना चाहूंगी
आलिया आगे कहती हैं कि ‘वह साड़ी हर मायने में मेरे लिए खास है. मैं उस साड़ी से काफी कनेक्ट करती हूं. ये मेरे जैसी ही है. तो मैंने सोचा क्यों ना एक स्पेशल साड़ी को एक बार फिर एक खास दिन पर पहना जाए. मैं उन लोगों की सोच को भी बदलना चाहूंगी जो ये कहते हैं कि नए इवेंट पर नए कपड़े ही पहनने चाहिए, जो किसी ने ना देखा हो. लेकिन मैंने वही कपड़ा पहना जो लोगों ने कई दिनों तक देखा था.’
कहा- Planet को लेकर जागरुक होना पड़ेगा
वहीं जब आलिया से पूछा गया कि बड़े बड़े सेलेब्स ऐसा नहीं करते हैं. इसके जवाब में आलिया कहती हैं कि ‘हम सभी को प्लैनेट के लिए थोड़ा और जागरुक होना पड़ेगा. हर इवेंट के लिए बार बार नए कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है. इससे हमारे प्लैनेट का नुकसान होता है.’