मनोरंजन

वीडियो:कपिल शर्मा के शो पर फिर कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा के लिए किया कमेंट! इस बार क्या बोल गए..

Connect News 24

Krushna Abhishek On Kapil Sharma : हाल ही में द कपिल शर्मा शो एक प्रोमो सामने आया है जिसमें कृष्णा फनी अंदाज में नजर आए. इस दौरान उन्होंने अपने मामा गोविंदा का भी नाम लिया. बता दें, इससे पहले कपिल के ही शो पर कृष्णा ने अपने मामा को लेकर कमेंट किया था, जिससे गोविंदा कथित तौर पर अपने भांजे से नाराज हो गए थे. 

मामा को लेकर क्या बोले कृष्णा

हालांकि इस बार कृष्णा अभिषेक ने अपनी बात बड़े ही तरीके से कही. शेख का किरदार निभाते हुए एक्टर ने गोविंदा का नाम लिया. शो पर रेडियो आरजे आए हुए थे. इस दौरान कृष्णा ने सभी आरजे पर चुटकी लेते हुए मजाक किया कि वे सभी नंबर वन हैं. ऐसे में उन्होंने मजाक से परे सीरियस नोट पर कह डाला कि नंबर वन तो उनके मामा हैं. कृष्णा ने अपने मामा गोविंदा पर पॉजिटिव कमेंट किया. जिसे सुन कर सभी फैंस बेहद खुश हो गए.

क्या है वीडियो में?

वीडियो में कृष्णा ने बताया कि कौन दुबई का नंबर वन शेख है. कई शेखों के नाम बोलते हुए उन्होंने कहा कि फिर हमारा एक फूफा है वो भी दुबई का नंबर वन शेख है. इस पर कपिल पूछते हैं कि सारे शेख नंबर वन कैसे हो सकते हैं? इस पर कृष्णा कहते हैं- जैसे ये सारे आरजे नंबर वन हो सकते हैं, वैसे. इसके बाद कृष्णा ने कहा- ‘लेकिन कपिल मैं कभी झूठ नहीं बोलता. चाचा और फूफा गया तेल लगाने. मगर जो मेरा मामा है वो सच में नंबर वन है. मेरा मामा के लिए जोरदार तालियां हो जाए.’ 


बता दें कि इससे पहले शो पर एक बार गोविंदा आए थे. कपिल के शो पर जब गोविंदा ने शिरकत की थी तब कृष्णा ने भी उनके आगे परफॉर्म किया था. उस वक्त गोविंदा को कृष्णा का किया गया मजाक पसंद नहीं आया था और गोविंदा ने स्टेज पर ही कृष्णा को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद जब अगली बार गोविंदा कपिल के शो पर पधारे थे तो कृष्णा ने अपने मामा के सामने परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था और उस दिन छुट्टी पर चले गए थे.

यह भी पढ़ें: Watch: फैंस की भीड़ में बुरी तरह फंसी Rashmika Mandanna, बॉडीगार्ड्स को आना पड़ा एक्ट्रेस को बचाने 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button