मनोरंजन

कृति सेनन ने अनाउंस की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म ‘दो पत्ती’, काजोल के साथ 8 साल बाद आएंगी नजर

Connect News 24

Kriti Sanon First Film As A Producer: एक्ट्रेस कृति सेनन अब प्रोड्यूसर बन गई हैं. बुधवार को उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म अनाउंस की. उनकी फिल्म दो पत्ती होगी, जिसमें काजोल लीड रोल में नजर आएंगी. यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है. कृति ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म की अनाउंसमेंट की.

कृति ने अनाउंस की पहली फिल्म

कृति के प्रोडक्शन हाउस का नाम ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर काजोल, कनिका ढिल्लन और मोनिका के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा- दो पत्ती अनाउंस करके बहुत खुश हूं. तीन मजबूत, प्रेरणादायी, टैलेंटेड औरतों के साथ.

मोनिका, हम नेटफ्लिक्स से बेहतर कोई और प्लेटफॉर्म के बारे में नहीं सोच सकते थे अपनी फिल्म के लिए. काजोल मैम के साथ 8 साल बाद काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. कनिका- मुझे आपकी राइटिंग हमेशा से पसंद आई है. आपके साथ अपनी पहली फिल्म को-प्रोड्यूस कर के मैं बहुत खुश हूं. यह बहुत स्पेशल है.


बहुत एक्साइटेड हैं कृति

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति ने कहा- ”दो पत्ती की स्क्रिप्ट मेरे दिल के बहुत करीब है. यह मेरे प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स की डेब्यू फिल्म है. मुझे फिल्ममेकिंग बहुत पसंद है और मैं इसे हमेशा से करना चाहती थीं. मुझे एहसास हुआ कि अब मैं यह बड़ा कदम लेने को तैयार हूं. मैं कनिका ढिल्लन के साथ प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर के बहुत खुश हूं और इस मैजिकल जर्नी की शुरुआत के लिए मुझे नेटफ्लिक्स से अच्छा प्लेटफॉर्म और कोई नहीं मिल सकता था. काजोल मैम के साथ 8 साल बाद (दिलवाले के बाद) काम करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं. मैं इस फिल्म के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती.”

काजोल का रिएक्शन

काजोल ने कहा- ”त्रिभंगा और लस्ट स्टोरीज 2 के बाद एक बार फिल्म नेटफ्लिक्स के साथ काम कर के मैं बहुत खुश हूं. इस फिल्म में मुझे कुछ अलग करने का मौका मिलेगा और दुनिया के हर कोने के लोग इस फिल्म को देख पाएंगे. दो पत्ती में एंडवेंचर और मिस्ट्री दोनों देखने मिलेगा.”

यह भी पढ़ें:- क्या तीसरी बार भी होने वाला है Pawan Kalyan का तलाक? लेटेस्ट रिपोर्ट्स में किया गया ये दावा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button