Schools

Chandigarh Police Constable के 700 पद पर आवेदन करने का आखिरी मौका, यहां से करें अप्लाई

Connect News 24

Apply Now For Chandigarh Police Constable Bharti 2023: चंडीगढ़ पुलिस में कुछ समय पहले से कॉन्सटेबल के पद पर भर्ती चल रही है. अब इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ गई है. इसलिए वे कैंडिडेट्स जो चंडीगढ़ पुलिस के इन पद पर आवेदन करना चाहते हों पर किसी वजह से अब तक ऐसा न कर पाए हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत फॉर्म भर दें. आवेदन करने की अंतिम तारीख आज यानी 22 जून 2023 है. आज के बाद एप्लीकेशन लिंक बंद हो जाएगा. जानते हैं इन भर्तियों से संबंधित जरूरी डिटेल.

जानिए इन भर्तियों से संबंधित जरूरी डिटेल

  • इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – chandigarhpolice.gov.in. किसी और माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.
  • आज रात को 11.59 बजे तक अप्लाई किया जा सकता है.
  • इन पद की विशेषता ये है कि इनके लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं.
  • पद के मुताबिक पुरुष कैंडिडेट्स को ड्राइविंग आनी चाहिए और कंप्यूटर की जानकारी भी अनिवार्य है.
  • एज लिमिट की बात करें तो आयु सीमा 18 से 25 साल तय की गई है.
  • इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क देना होगा. आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 800 रुपये है.
  • सेलेक्ट होने पर सैलरी महीने के 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक है.
  • इन पद पर सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा. इसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन जैसे कई टेस्ट शामिल हैं.
  • ये पद एग्जीक्यूटिव कॉन्सटेबल के हैं और इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 700 पद पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी.

इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई. 

यह भी पढ़ें: IBPS RRB में निकले 8 हजार से ज्यादा पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button