Schools

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आज, तुरंत करें आवेदन

Connect News 24

UPSSSC Recruitment 2023 Last Date: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हैं और आपने अभी तक उत्तर प्रदेश में निकली ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, तो ये खबर आपके बहुत काम की है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर भर्ती बीते दिनों निकाली थी. जिसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आज खत्म हो जाएगी. भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के जरिए  ग्राम पंचायत अधिकारी के कुल 1468 पद भरे जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही साथ उम्मीदवारों के पास NIELIT CCC सर्टिफिकेट होना चाहिए.

उम्र सीमा

अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क सभी वर्ग के लिए 25 रुपये रखा गया है.

ये हैं जरूरी तारीखें 

  • आवेदन की प्रारंभिक तारीख: 23 मई 2023
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 12 जून 2023
  • आवेदन [पत्र एडिट करने की अंतिम तारीख: 19 जून 2023

इस तरह करें भर्ती के लिए आवेदन

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर ग्राम पंचायत अधिकारी आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन करें और आवेदन पत्र भरें
  • स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • स्टेप 5: इसके बाद अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें
  • स्टेप 6: अब उम्मीदवार फॉर्म को डाउनलोड करें
  • स्टेप 7: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- ​Government Jobs 2023: सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, 21 हजार से ज्यादा पद पर निकली भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button