मनोरंजन

डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी ने बायफ्रेंड संग लिए सात फेरे जानिए- कौन हैं कृष्णा भट्ट के पति

Connect News 24

Krishna Bhatt-Vedant Wedding: डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट की बेटी और जल्द ही बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही कृष्णा भट्ट बीते दिन मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वेदांत सारदा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. अपने स्पेशल डे के लिए कृष्णा ने गोल्डन वर्क वाला मरून ट्रेडिशनल लहंगा चुना था और इसे हैवी ज्वैलरी के साथ पेयर किया था. वहीं दूल्हे वेदांत भी व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी जंच रहे थे.  दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने उसी दिन शादी की जिस दिन उन्होंने एक साल पहले डेटिंग शुरू की थी. चलिए यहां जानते हैं कृष्णा भटट् और उनके हसबैंड वेदांत क्या करते हैं?

कृष्णा भट्ट क्या करती हैं?
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट और अदिति भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट खुद डायरेक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने 2012 में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपनी जर्नी शुरू की थी और ‘हॉन्टेड 3डी’, ‘क्रिएचर 3डी’, ‘मिस्टर एक्स’, ‘खामोशियां’ सहित कई फिल्मों में काम किया. उन्होंने ‘अंकुर अरोड़ा मर्डर केस’ और ‘हेट स्टोरी 2’ के लिए असिस्टेंट राइटर के तौर पर भी काम किया है.

बतौर डायरेक्टर कृष्णा कर रही हैं डेब्यू
वहीं एक डायरेक्टर के तौर पर कृष्णा की पहली फिल्म ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ को महेश भट्ट, और आनंद पंडित द्वारा प्रेजेंट किया गया है इसकी कहानी एक यंग लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में ‘बालिका वधू’ स्टार अविका गोर, मॉडल से अभिनेता बने राहुल देव, बरखा बिष्ट, रणधीर राय, दानिश पंडोर, केतकी कुलकर्णी, अमित बहल और अवतार गिल ने अहम रोल प्ले किया है.

 


कौन हैं वेदांत सारदा?
विक्रम भट्ट के दामाद और कृष्णा भट्ट के पति वेदांत सारदा एक बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने 20 करोड़ रुपये की ट्रैवल कंपनी बनाई है. उन्होंने 6 लाख रुपये के इंवेस्टमेंट के साथ शुरुआत की और आज अपनी फील्ड में टॉप पर हैं. ईटाइम्स से बात करते हुए कृष्णा ने कहा, ‘मेरे मंगेतर वेदांत सारदा के पास एक ट्रैवल इंजन है जिसे WTFair कहा जाता है. यह सबसे तेज हॉलिडे प्लानिंग इंजन है. उन्होंने और उनके बड़े भाई वरुण भैया ने उस कंपनी के तहत कई वर्टिकल खोले हैं. उन्होंने 2014 में शुरुआत की थी और वे जो करते हैं उसमें काफी ऊंचाई पर पहुंच गए हैं.’

 


कृष्णा भट्ट-वेदांत सारदा लव स्टोरी
कृष्णा भट्ट और वेदांत दोनों एक साल से डेटिंग कर रहे हैं. कृष्णा के मुताबिक उनका पहली नजर का प्यार था. उन्होंने ईटाइम्स को बताया, “हम जानते थे कि हम वास्तव में एक साथ आगे जाएंगे. ठीक एक साल बाद, हम शादी के बंधन में बंध रहे हैं. हमारी एक साल की सालगिरह हमारी शादी का दिन है.”

ये भी पढ़ें:-Bollywood Gossips: करण जौहर के इस रिश्तेदार ने की थीं पांच-पांच शादी, बेनजीर भुट्टो को बनाना चाहते थे अपनी हीरोइन

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button