रामपुर
सबको रुला गए प्रेमराज: रामपुर में बेटियों की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी, भाई ने किया कन्यादान

मृतक प्रेमराज
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर स्थित शाहबाद के जगेसर गांव में दो बेटियों की डोली उठने से पहले पिता की मौत हो गई। इस अचानक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। दोनों बहनों का कन्यादान भाई ने किया। सोमवार दिन में शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के जगेसर गांव निवासी प्रेमराज (55) की बेटी रचना की बरात शाहबाद के नईमगंज गांव से आई थी। दूसरी बेटी स्वाति की बरात भी जनपद बरेली के थाना आंवला क्षेत्र के भजनई गांव से आई हुई थी।