Uncategorized
Trending

के0सी0एम0टी0 में नैतिक मूल्यों व आदर्शो पर व्याख्यान

Connect News 24

महाविद्यालय के महानिदेशक डॉ अमरेश कुमार जी के द्वारा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु नैतिक मूल्यों व आदर्श विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया । महानिदेशक जी ने बताया कि वर्तमान समय में विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं ।परंतु दिन प्रतिदिन इन मूल्यों का हास होता जा रहा है।

अतः वर्तमान परिदृश्य में समय की मांग के अनुसार इनका संरक्षण अति आवश्यक है ।साथ ही विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, समयबद्धता, नम्रता ,लक्ष्य निर्धारण ,सहानुभूति ,परानुभूति जैसे गुणों के विकास पर जोर देते हुए अपने अनुभव साझा किये एवं सन्मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने इस व्याख्यान में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा संकाय की प्रवक्ता मीनू कनोत्रा द्वारा किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button