पीलीभीत

Pilibhit News: आज लखनऊ महापंचायत में किसान खोलेंगे अफसरों की पोल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 25 Sep 2023 12:38 AM IST

Farmers will expose officers in Lucknow Mahapanchayat today

रेलवे जंक्शन से महापंचायत के लिए रवाना होते भाकियू पदा​धिकारी व कार्यकर्ता । संवाद

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन की लखनऊ के इको गार्डन में सोमवार को होने वाली महापंचायत में शामिल होने केे लिए जिले से बड़ी संख्या में किसान रवाना हो गए हैं। किसान भाकियू के जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह के नेतृत्व में ट्रेन से बरेली होते हुए लखनऊ गए हैं। वहां वे जिले के अफसरों के किसानों के प्रति नकारात्मक रवैये की पोल खोलेंगे।

किसान महापंचायत में पीलीभीत के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। अधिकारियों के नकारात्मक रवैये की भी पोल खोली जाएगी। जनपद की प्रमुख समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इनमें शारदा नदी के कटान, टाइगर रिजर्व जंगल की तार फेंसिंग, बजाज चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान, धान की खरीद में पारदर्शिता, पराली नष्ट करने के संयंत्र उपलब्ध कराने व कलीनगर की तहसील के ग्राम सिमरा तालुके महाराज की भूमि को माफिया के कब्जे से मुक्त कराने आदि मुद्दे शामिल हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button