शाहजहाँपुर

पेंशन घोटाला : मोबाइल नंबराें से मिलेगी आरोपियों की लोकेशन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 02 Dec 2023 12:27 AM IST

शाहजहांपुर। वृद्धावस्था पेंशन घोटाले में लिप्त आरोपी बच नहीं पाएंगे। अपराध शाखा ने आरोपियाें के मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिए हैं। इसके जरिये आरोपियों की लोकेशन निकाली जाएगी। बता दें कि शासन तक मामला पहुंचने के बाद दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोपियों का पता दर्ज नहीं है।

कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह ने सदन में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में बुजुर्गों की पेंशन के नाम पर दो करोड़ 39 लाख रुपये के फर्जीवाड़े का प्रश्न उठाया था। शासन स्तर से मामले की जांच शुरू कराई गई तो घपला प्रकाश में आया। शासन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार को निलंबित कर दिया था। इस प्रकरण में जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार, सीतापुर के विशाल, सूरज व खुशाल और अल्हागंज के साकिब, कांट के प्रियांशु और निकरा के सतीश कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन इनके घर का पता रिपोर्ट में अंकित नहीं हैं। इसके अतिरिक्त कांट के पल्हौर के पप्पू, सदर तहसील के खपरीपुर निवासी रामऔतार को भी नामजद किया गया था। पूर्व में जांच सदर पुलिस कर रही थी। दूसरे जिले का मामला होने के चलते एसपी अशोक कुमार ने केस को अपराध शाखा को सौंप दिया था। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर अगले दिन ही जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय जाकर बयान दर्ज किए थे। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर जुटाए। उनके जरिये उनके गांव-मोहल्ला व थाना क्षेत्र की जानकारी की जा रही है।

-आरोपियों के नाम के आगे पते दर्ज नहीं थे। उसकी जानकारी की जा रही है। मामले की जांच अपराध शाखा गहनता से कर रही है।

-बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button