Schools

Maharashtra Board 12वीं के नतीजे जारी, ये रही रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट की लिस्ट

Connect News 24

MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2023 Out: महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने एमएच एचएससी यानी 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे छात्र जिन्होंने इस साल की महाराष्ट्र बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी हो, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए एमएसबीएसएचएसई की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – mahasscboard.in. इसके अलावा भी कई वेबसाइट हैं जिन पर जाकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है. इनकी लिस्ट इस प्रकार है

mahresult.nic.in

hscresult.mkcl.org

hsc.mahresults.org.in

इसके साथ ही एबीवी लाइव के इन डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है. डायरेक्ट लिंक वन, डायरेक्ट लिंक टू.

नतीजे देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. ऊपर बतायी गई किसी भी वेबसाइट पर जा सकते हैं.
  • यहां होमपेज पर HSC Result नाम का लिंक दिखेगा. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही जो नया पेज खुलेगा. इस पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर वगैरह डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.

हार्डकॉपी मिलने में लगेगा समय

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं लेकिन मार्कशीट मिलने में अभी कुछ समय लगेगा. तब तक छात्र ऑनलाइन रिजल्ट से ही काम चला सकते हैं. मार्कशीट की हार्डकॉपी कुछ टाइम बाद मिलेगी. बोर्ड द्वारा मार्कशीट पहले स्कूल भेजी जाएंगी. वहां से कुछ समय बाद कैंडिडेट्स इन्हें कलेक्ट कर सकते हैं.

ऐसे रहे थे पिछले साल के नतीजे

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजों की बात करें तो लास्ट ईयर यानी साल 2022 में कुल पास प्रतिशत 72.72 परसेंट गया था. कुल 629381 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे, इनमें से 457066 छात्रों ने परीक्षा पास की थी. 

यह भी पढ़ें: डिप्टी जेलर ने पास की UPSC परीक्षा 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button