शाहजहाँपुर
महाशिवरात्रि 2023: महाशिवरात्रि पर बन रहे दुर्लभ संयोग, ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, बरसेगी भक्तों पर कृपा
[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:45 AM IST

MahaShivratri 2023
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण पर्व महाशिवरात्रि 30 साल बाद इस बार दुर्लभ संयोग में मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य मुकेश मिश्रा के अनुसार महाशिवरात्रि इस बार 18 फरवरी को मनाई जाएगी। चतुर्दशी तिथि का आरंभ रात 8:03 बजे होगा। सुयोगों के चलते इस बार इसका महत्व हजारों गुना बढ़ गया है।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार भक्तों पर भगवान शिव के साथ देवी पार्वती की भी कृपा बरसेगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। इसी दिन महादेव शिवलिंग के स्वरूप में प्रकट हुए थे। इस कारण हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी यह पर्व मनाया जाता है।
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
- प्रथम पहर पूजा- शाम 6:41 से रात 9:47 बजे तक।
- द्वितीय पहर पूजा- रात 9:47 से रात 12:53 बजे तक।
- तृतीय पहर पूजा- रात 12:53 से भोर 3:58 बजे तक।
- चतुर्थ पहर पूजा- भोर में 3:58 से सुबह 7:06 बजे तक।
- व्रत पारण- 19 फरवरी को सुबह 6:11 बजे से दोपहर 2:41 बजे तक।
[ad_2]