शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पोस्टर प्रतियोगिता में महिमा ने पाया पहला स्थान

Connect News 24

शाहजहांपुर। आर्य महिला महाविद्यालय में मदनलाल ढींगरा के शहीदी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें महिमा श्रीवास्तव प्रथम, उमा भारती द्वितीय और सरिता वर्मा ने तृतीय स्थान पाया।

प्राचार्य डॉ. सुनीता जैसल ने बताया कि मदनलाल ढींगरा महान देशभक्त थे। उन्होंने 25 साल की उम्र में देश के लिए खुद को न्योछावर कर दिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी को एक आंदोलन में तब्दील कर दिया। इनके पिता एक सिविल सर्जन थे और मां भारतीय संस्कारों को मानने वाली महिला थी। उनका परिवार अंग्रेजों का खास और विश्वासपात्र माना जाता था, लेकिन मदनलाल ढींगरा का स्वभाव इससे उलट था। वह कम उम्र में ही देश में स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाने के लिए निकल पड़े थे। ऐसा करने के आरोप में उन्हें लाहौर के कॉलेज से निकाल दिया गया था और इसके चलते परिवार ने भी उनसे नाता तोड़ दिया था। इस मौके पर शेशांकी गुप्ता, शैली पाठक, दिव्या गौतम, निगम, श्यामा सिंह, वैष्णवी, महिमा आदि मौजूद रहीं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button