मनोरंजन

बड़े पर्दे पर दिखेगा माही का जलवा, दोबारा रिलीज होगी सुशांत की ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’

Connect News 24

MS Dhoni The Untold Story Re Release: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत राजपूत (Sushant Singh Rajput) बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी शानदार फिल्में आज भी फैंस देखना पसंद करते हैं. सुशांत के करियर की सबसे शानदार फिल्मों का जिक्र किया जाए तो उसमें डायरेक्टर नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का नाम जरूर शामिल होगा. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की इस बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, बताया जा रहा है कि ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ (MS Dhoni The Untold Story) फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज होने जा रही है. 

‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ की होगी री रिलीज 

गुरुवार को स्टार स्टूडियो में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है. इस ट्वीट में स्टार स्टूडियो इस बात की जानकारी दी है कि सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ दोबार से सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है. ट्वीट में लिखा है- जब माही फिर पिच पर आएगा, पूरा इंडिया सिर्फ धोनी धोनी धोनी चिल्लाएगा. 12 मई को ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म सिनेमाघरों में री रिलीज होने जा रही है.

इस ट्वीट में फिल्म का पोस्टर भी शामिल है, जिस पर लिखा है- माही फिर आ रहा है. मालूम हो की भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की विरासत की गाथा को दोबारा से दिखाने के लिए फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है. 

सुशांत ने जीता था सबका दिल 

‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के किरदार को दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बखूबी अदा किया था. आलम ये रहा कि ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार साल 2016 में रिलीज हुई ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ (MS Dhoni The Untold Story) ने बॉक्स ऑफिस पर 133.04 करोड़ की बंपर कमाई की थी.

यह भी पढ़ें- जिया खान केस में बरी होने के बाद Sooraj Pancholi पहुंचे दिल्ली, गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेक लगाई अरदास


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button