बरेली

खतना मामले में बड़ी कार्रवाई: बरेली के डॉ. एम खान अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट

Connect News 24

Bareilly Dr m Khan Hospital License suspended in child khatna case

डॉ. एम खान अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में तोतलेपन का इलाज कराने पहुंचे बच्चे का खतना करने के मामले में जांच कमेटी ने प्रथम दृष्टया अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार मानते हुए लाइसेंस निलंबित कर दिया है। पीड़ित परिवार ने बयान में अस्पताल प्रबंधन पर सही जानकारी न देने की बात कही है। हालांकि, अभी अभिलेखों की जांच बाकी है। दो दिन में जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजने की बात सीएमओ ने कही है।

ये भी पढ़ें- एक ‘मां’ ऐसी भी: लावारिस बच्चे की खातिर अपनों से भिड़ी, उसे पाने के लिए तोड़ा कानून; अब जेल में पहुंची

स्टेडियम रोड स्थित एम खान अस्पताल में शुक्रवार को संजय नगर के एक हिंदू दंपती अपने दो साल के बेटे का तोतलेपन का इलाज कराने पहुंचे थे। आरोप है कि तालू के ऑपरेशन के बजाय बच्चे का खतना कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button