मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने किया अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म!

Connect News 24

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कुछ समय पहले तक कपल्स गोल्स सेट करते थे. दोनों जहां भी जाते, साथ नजर आते थे. अब दोनों के ब्रेकअप की खबरों से इस जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस वैसे ही परेशान हैं. इसी बीच मलाइका इस ब्रेकअप की पुष्टि के लिए हाल ही में एक स्पेशल मैसेज लिखा स्वेटशर्ट पहने मीडिया के सामने आई थीं. वहीं अब उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है कि फैंस ने इन ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म कर दिया है.

फैमिली को किया अनफॉलो लेकिन अर्जुन को नहीं
मलाइका के अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों से जहां बाजार गर्म है. वहीं शनिवार को एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन कपूर की बहनों अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं मलाइका अब अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर और उनके भाई अनिल कपूर को भी फॉलो नहीं कर रही हैं. हालांकि इन सब से इतर अब भी मलाइका ने अर्जुन कपूर को अनफॉलो नहीं किया है.


स्पेशल मैसेज लिखा स्वेटशर्ट पहने आई थीं मीडिया के सामने
मलाइका अरोड़ा का आज ही यानी शनिवार को एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वो पैप्स के सामने स्पेशल मैसेज लिखा स्वेटशर्ट पहने नजर आई थीं. दरअसल इस स्वेटशर्ट पर लिखा था, ‘Lets fall apart’ यानी ‘चलो अलग हो जाते हैं.’ इसी  के साथ इसपर एक स्माइली भी बना हुआ था. इस मैसेज को पढ़कर उनके फैंस काफी परेशान हैं. कहीं न कहीं मलाइका इस मैसेज के जरिए अर्जुन और उनके ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म कर रही हैं.

कैसे सामने आई ब्रेकअप की खबर
अर्जुन कपूर ने बीते दिनों अपने इंस्टा अकाउंट पर वेकेशन की कुछ पिक्चर्स शेयर की थीं. इन पिक्चर्स में अर्जुन अकेले ही नजर आ रहे थे. वहीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका का इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिखा. इसके साथ ही हर जगह अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाली मलाइका एपी ढिल्लों के मुंबई में आयोजित हुए एक इवेंट में भी अकेले ही पहुंची थीं. जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों के कयास लगने लगे.

यह भी पढ़ें: पानी की वजह से Sushant Singh Rajput ने ठुकरा दी थीं कई फिल्में, कास्टिंग डायरेक्टर ने बताई सच्चाई, बोले- ‘लोगों को लगा वो घमंडी हो गया’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button