केसीएमटी कैम्पस-2 में किया गया मैनेजमेंट क्विज कॉम्पिटिशन का आयोजन
पी.जी. आई. ऑफ मैनेजमेन्ट , केसीएमटी कैम्पस-2 में किया गया रूहेलखण्ड मैनेजमेंट एसोसिएशन के साथ मिलकर मैनेजमेंट क्विज कॉम्पिटिशन का आयोजन
कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्ञान की माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ किया गया ।

क्विज में लोटस कॉलेज , फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स , खण्डेलवाल कॉलेज , लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट तथा विभिन्न महाविद्यालय से आये हुए प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया तथा महाविद्यालय की गरिमा को बढ़ाया ।

महाविद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता हैं जो भविष्य में बहुत लाभकारी सिद्ध होता है।


कार्यक्रम में आये हुए अतिथितियों का बैज लगाकर व पौधा देकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में अथिति के रूप में आरएमए के अध्यक्ष डॉक्टर मनीष शर्मा,आरएमए के सचिव कलीर अहमद , महाविद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ विनय खंडेलवाल , प्रेसिडेंट डॉ गिरिधर गोपाल, महाविद्यालय के डीन डॉ रविजीत सिंह , महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रवीण रस्तोगी मौजूद रहीं ।


डॉ मनीष ने मैनेजमेंट के फायदे बताते हुए छात्रों को समझाया कि कैसे हम अपने जीवन में मैनेजमेंट को अपनाकर अपनी दिनचर्या को अच्छे से अच्छे तरीके से उपयोगी बना सकते हैं तथा साथ ही मैनेजमेंट के माध्यम से हम अपने देश के आर्थिक विकास में कैसे योगदान दे सकते हैं ।

सचिव डॉ कलीर अहमद जी ने बहुत ही आसान शब्दों में छात्रों को मैनेजमेंट के विषय में समझाया ।
महाविद्यालय के एमडी डॉ विनय खण्डेलवाल जी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मैनेजमेंट से स्किल डेवलप होती हैं , अच्छे डिसिजन मेकर बनते हैं, प्लानिंग करने में मदद मिलती है , अच्छे करियर के अवसर मिलते हैं तथा कम्यूनिकेशन स्किल अच्छी होती है और यह भी बताया कि एक अच्छा मैनेजमेंट ही अच्छे आर्थिक विकास को गति दे सकता है ।

प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री इंस्टिट्यूट ऑफ मैनजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से आई हुई टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इसी महाविद्यालय की दूसरी टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने महाविद्यालय की गरिमा को बढ़ाया । लोटस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन से आई हुई टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
कार्यक्रम के अंत में विजयी टीम्स को पुरुस्कार प्रदान किये गए । महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रवीण रस्तोगी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम में आये हुए सभी अथितियों का धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया ।




