बदायूं

Budaun News: भाषण प्रतियोगिता में मानसी दीक्षित ने पाया पहला स्थान

Connect News 24

Mansi Dixit got first place in speech competition

जेएस कॉलेज उनौला में युवा उत्सव कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुती देती छात्राएं। संवाद

– जेएस पीजी कॉलेज उनौला में हुआ जिला युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन जेएस पीजी कॉलेज उनौला में हुआ। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को चेक और प्रशस्ति पत्र दिए गए। भाषण प्रतियोगिता में मानसी दीक्षित ने पहला स्थान पाया।

इस दौरान सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के पंच प्रण पर आधारित यह जिला युवा उत्सव युवाओं के लिए प्रेरणा और नए संकल्प का आयाम बनेगा, क्योंकि युवा ही राष्ट्र की प्रगति के प्रहरी व विकास के ध्वज वाहक हैं। उन्होंने कहा युवा पूरी तन्मयता से अपना कार्य करें। इससे उनकी और राष्ट्र की प्रगति होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नरेंद्र सिंह यादव व निर्णायक समिति अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने युवाओं से कहा कि अपना श्रेष्ठ प्रस्तुत करने पर ही श्रेष्ठ परिणाम की प्राप्ति होती है। ऐसे में युवा पूरी तन्मयता से अपनी मंजिल तय करें।

जिला युवा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि युवाओं की प्रतिभा को अग्रसर करने के लिए इस युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा। जिससे युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सही मंच पर कर सकें। इस अवसर पर हुए जिला युवा उत्सव में भाषण प्रतियोगिता में मानसी दीक्षित ने प्रथम, शगुन शर्मा ने द्वितीय व अरुण तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनको चेक और प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. संजय कुमार, डॉ. सरिता यादव, डॉ. गौरव सिंह, डॉ. केपी सिंह, डॉ. रूचि द्विवेदी, अनुज प्रताप सिंह, विकास पटेल आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button