शाहजहाँपुर

सौहार्द का संदेश: जलालाबाद में शपथ ग्रहण के बाद चेयरमैन शकील अहमद पहुंचे परशुराम मंदिर, चढ़ाया प्रसाद

Connect News 24

Chairman Shakeel Ahmed reached Parshuram temple after taking oath in Jalalabad

परशुराम मंदिर में पुष्प चढ़ाते चेयरमैन शकील अहमद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद में नगर पालिका परिषद परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम अंजलि गंगवार ने नव निर्वाचित चेयरमैन शकील अहमद व 25 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीओ अजय राय, ईओ डीएस वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद चेयरमैन शकील अहमद ने आपसी भाईचारे की तस्वीर पेश की। वह अपने समर्थकों के साथ भगवान परशुराम मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान वह अंबेडकर पार्क, शहीद अहमद यार खां की मजार भी पहुंचे। 

मुख्यमंत्री योगी का जबरा फैन: तस्वीर लेकर 700 किमी की पैदल यात्रा पर निकले साहिल, अयोध्या में करेंगे यज्ञ

शकील अहमद ने कहा कि नगर में बेहतर सफाई व बिजली सप्लाई व्यवस्था और घर घर पीने का पानी पहुंचे, ये सभी काम प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के तहत होने वाले सभी कार्यों के लिए एक समय निर्धारित किया जाएगा ताकि जनता को किसी कार्य के लिए चक्कर न लगाने पड़ें। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button