मनोरंजन

बंदर ने चुराई श्रद्धा कपूर की ये खास चीज, एक्ट्रेस का रिएक्शन देख हो जाएंगे लोटपोट

Connect News 24

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए वह कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. 

बंदर ने चुराई श्रद्धा कपूर की ये खास चीज
इस वीडियो को श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी शेयर किया है, जहां बंदर एक्ट्रेस का स्नैक्स छुपके से चोरी कर रहा है. वहीं इसपर एक्ट्रेस ने मजेदार कैप्शन लिखा है. श्रद्धा ने लिखा कि ‘चुरा लिया है तुमने जो….मेरा भाकरवड़ी के पैकेट को और कुछ नहीं चुराना…बंदर!!!’

‘स्त्री 2 की शूटिंग में हैं व्यस्थ 
वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर बहुत जल्द ‘स्त्री 2’ में नजर आने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में एक बार फिर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी. वहीं फिल्म को अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं. जुलाई में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी. इस बात की जानकारी खुद श्रद्धा कपूर ने पोस्ट शेयर करके दी थी. 


बता दें कि फिल्म अगले साल अगस्त के महीने में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ था. ऐसे में फैंस इसके सीक्वल को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. 

धड़कन के सीक्वल में आएंगी नजर 
इसके अलावा श्रद्धा कपूर साल 2000 में आई फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म धड़कन के सीक्वल में भी नजर आने वाली हैं. टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा सूरज पंचोली और फवाद खान लीड रोल में नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: Animal Advance Booking: रिलीज से 6 दिन पहले ही शुरू हुई ‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी Ranbir Kapoor की फिल्म?


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button