बरेली

बेटी के लिए मां का ड्रामा: रिटायर्ड मैनेजर की पत्नी ने रची झूठी लूट की कहानी, सवालों से घबराई वृद्ध ने हकीकत..

Connect News 24

Retired bank manager wife created a false story for daughter Mother cash and jewellery handed over to daughter

रिटायर्ड बैंक मैनेजर का घर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना इलाके के पॉश इलाके बीडीए कॉलोनी में रिटायर्ड बैंक मैनेजर राजेश्वर दयाल सिंह के घर लूट का मामला जांच में फर्जी निकला। राजेश्वर सिंह की पत्नी माया देवी ही इस झूठी कहानी की सूत्रधार थीं। उन्होंने योजना के तहत बेटी को बुलाकर नकदी-जेवर सौंप दिया। पुलिस और एसओजी के सवालों से घबराकर वृद्धा ने पति को हकीकत बता दी। 

पुलिस अब दर्ज रिपोर्ट को निरस्त करेगी। राजेश्वर दयाल सिंह ने शुक्रवार सुबह पुलिस को लूट की सूचना दी थी। बताया था कि बदमाशों ने पत्नी का हाथ-पैर बांधकर बेड पर डाल दिया। दिव्यांग बेटे मनीष को भी नशा दिया गया। 

दोपहर बाद होश में आने का दिखावा कर राजेश्वर की पत्नी माया देवी ने भी पुलिस को बताया कि पति रात में जैसे ही ताला लगाकर ऊपर गए, दो लोगों ने उन्हें पकड़कर कुछ सुंघा दिया और वह बेहोश हो गईं। शुक्रवार को पूरे दिन पुलिस, एसओजी, सर्विलांस की टीमें राजेश्वर के घर में रहकर पड़ताल और पूछताछ करती रहीं। 

अफसर व मीडियाकर्मी भी पहुंचे और माया देवी से सवाल किए। इससे वह घबरा गईं और शुक्रवार रात उन्होंने पति को सब सच बता दिया। इसके बाद राजेश्वर सिंह ने शनिवार को पुलिस को हकीकत बता दी। इससे पुलिस को काफी राहत मिली। माया देवी व अन्य से मामले की तस्दीक करने के बाद रिपोर्ट को निरस्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button