मनोरंजन

शादी के 1 साल बाद ही इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, पति की मौत पर यूं छलका दर्द

Connect News 24

Sruthi Shanmuga Priya Husband Dies: टीवी और तमिल की एक्ट्रेस श्रुति शनमुगा प्रिया के पति अरविंद शेखर अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनके सिर पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस ख़बर को सुनने के बाद एक्ट्रेस के फैंस भी सदमे में है. बता दें कि अभिनेत्री श्रुति ने हाल ही में अपने पति अरविंद के साथ वेडिंग एनिवर्सिरी मनाई थी. दोनों ने पिछले साल 27 मई को शादी की थी. 

अभिनेत्री श्रुति शनमुगा प्रिया के पति का हुआ निधन

बता दें कि टीवी सीरियल स्टार श्रुति शनमुगा प्रिया के पति अरविंद शेखर भी काफी फेमस थे. कपल अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता था. जानकारी के मुताबिक अरविंद शेखर का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है. अचानक से इस मौत से हर कोई शोक में है. अपने पति की मौत के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेहद इमशोनल पोस्ट शेयर किया है.

 

एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट कर लिखी ये बात

अदाकारा श्रुति ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि सिर्फ शरीर है जो बिछड़ गया है, लेकिन आपकी आत्मा और सोच हमेशा मेरे साथ रहेगी और हमेशा मेरी सुरक्षा करेगी. रेस्ट इन पीस माय लव अरविंद शेखर… तुम्हारे लिए मेरा प्यार और भी बढ़ गया है. हमने पहले ही ढेर सारी यादें एक दूसरे के साथ इकट्ठा की हैं जो मैं जीवनभर अपने साथ रखूंगी. आपको बहुत मिस करती हूं और पहले से भी कहीं ज्यादा प्यार करती हूं अरविंद.

 

यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari Saree Look: 42 की उम्र में भी 20 की लगीं पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, सिंपल साड़ी में लूट ली महफिल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button