सांसद वरुण गांधी बोले: मुझे राजनीतिक नुकसान की परवाह नहीं, जनता की आवाज हमेशा उठाता रहूंगा

भाजपा सांसद वरुण गांधी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि जनता की आवाज उठाने को लेकर कुछ लोगों ने मुझसे राजनीतिक नुकसान की बात कही थी, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। आम जनता ने मुझे चुना है। जनता का सेवक बनकर हमेशा उनका साथ दूंगा। जनता के हक में आवाज उठाते रहेंगे।
वरुण गांधी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले बहेड़ी विधानसभा के गांवों का दौरा किया। उन्होंने शनिवार को जोतपुर, सैदपुर, कचनारी, अटरिया, पिपरा, खमरिया, गोपाडांडी, खडारामनगर, भोजपुर सर्वसुख, सिंतरा, अभयपुर, गिरधरपुर, माधौपुर, पचुआ, पैगा आदि गांवों में जनसंवाद किया।
ये भी पढ़ें- संपूर्णानगर बवाल: थाना प्रभारी निलंबित…आरोपी जोहिद की दुकान पर चलेगा बुलडोजर; पढ़ें अब तक का घटनाक्रम
सांसद ने बेरोजगारी को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सरकारी नौकरियों के आठ करोड़ पद खाली हैं। इसके बाद भी बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू से लगातार मौतें हो रही हैं। इसके बाद भी प्रशासन आंख मूंदकर सो रहा है। गांवों में जांच तक नहीं हो रही है।



