बरेली

नसीर हत्याकांड: ‘हमारा तो समय खराब है, तुम्हारी जिंदगी खराब कर देंगे’, ऐसे कमेंट कर रौब गांठता था आरोपी मयंक

Connect News 24

Naseer Murder Case Accused Mayank used to make reels on film songs to scare people

आरोपी मयंक रस्तोगी, मृतक नसीर (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रईसजादा मयंक रस्तोगी नेताओं और पुलिस अधिकारियों के दम पर अपने दोस्तों के बीच रौब गांठता था। कबाब कारीगर नसीर की हत्या के बाद उसके नेताओं और पुलिस अधिकारियों के साथ उसके कई फोटो वायरल हो रहे हैं। मयंक सोशल मीडिया पर भी टशन भरे कमेंट और वीडियो शेयर करता था। सोशल मीडिया पर कई फिल्मी डायलॉग के साथ उसकी रील्स हैं। हत्याकांड में नाम आने के बाद उसकी ये रील्स वायरल हो रही हैं। एक वायरल रील में मयंक डायलॉग बोल रहा है कि कृपया हमें कोई परेशान न करे, वरना हमारा तो समय खराब है, तुम्हारी जिंदगी खराब कर देंगे। कई फोटो में तामीज भी उसके साथ दिख रहा है। तामीज मयंक के भाई की साड़ी की दुकान पर भी बैठता था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button