स्मार्टनेस में भाभी इनायत रंधावा को टक्कतर देती हैं नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी, देखें तस्वीरें
Navjot Singh Sidhu Daughter: सोशल मीडिया पर बीते दो दिनों से कांग्रेस लीडर और पंजाबी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रूव प्रेजीडेंट नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की होने वाली बहू इनायत रंधावा (Inayat Randhawa) के काफी चर्चे हो रहे हैं.
नवजोत ने हाल ही में अचानक ही ट्विटर पर अपनी बहू की कुछ तस्वीरें शेयर कर ये अनाउंस किया कि उन्होंने अपने बेटे करण सिद्धू (Karan Sidhu) की सगाई कर दी है. ये सगाई बेहद सादगी के साथ गंगा किनारे की गई जहां कपल ने सिर्फ मां, पापा और बहन की मौजूदगी में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई.
The son honours the most cherished desire of his beloved mother …. On this auspicious Durga-Ashtami day in the lap of mother Ganges , a new beginning , introducing our would be daughter in law Inayat Randhawa . They exchanged promise bands. pic.twitter.com/4ELfTpUTmJ
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) June 26, 2023
जब से नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी बहू इनायत की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं तब से हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इनयात हैं कौन. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि नवजोत की होने वाली बहू कौन हैं. साथ ही इसी बीच हम आपको पूर्व क्रिकेटर की बेटी से भी मिलवाते हैं जो खूबसूती और हॉटनेस के मामले में किसी भी तरह अपनी भाभी से कम नहीं हैं.
नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी का नाम है राबिया सिद्धू जो इंटरनेट सेंसेशन हैं. राबिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बेहद हॉट, सेक्सी और खूबसूरत फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं.
राबिया को इंस्टाग्राम पर 72 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. बात करें प्रोफेशन की तो नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी एक फैशन डिज़ाइनर हैं. वैसे उनके इंस्टाग्राम से पता चलता है कि राबिया काफी फैशनेबल हैं. राबिया ने सिंगापुर के Laslle Collage से फैशन डिज़ाइनिंग की पढ़ाई की है इसके बाद वो इसी में मास्टर्स करने लंदन चली गईं. जहां उन्होंने Istituto Marangoni, London से पढ़ाई पूरी की.
अब बात करें राबिया की भाभी इनयात की तो वो एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. इनायत पटियाला की रहने वाली हैं, वह मनिंदर रंधावा की बेटी हैं जो कि पटियाला का एक जाना-माना नाम हैं. जिन्होंने सेना में सेवा की है और फिलहाल वो में पंजाब रक्षा सेवा कल्याण विभाग ( Punjab Defense Services Welfare Department) में डेप्यूटी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं.