मनोरंजन

बिग बॉस ओटीटी2 में नजर आएंगी पत्नी आलिया, पीछे से नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये है प्लान

Connect News 24

Bigg Boss OTT2: एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आएंगी. जब से उनके कॉन्ट्रोवर्शियल शो में एंट्री की खबरें आई हैं आलिया चर्चा में बनी हुई हैं. आलिया की बात करें तो वो दो बच्चों की मां हैं और दोनों बच्चे उनके साथ रहते हैं. अब जब आलिया बिग बॉस के घर में चली जाएंगी तो पीछे से उनके बच्चों का ख्याल कौन रखेगा? 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये है प्लान

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सोर्स के हवाले से लिखा, आलिया के बिग बॉस के घर में जाने के बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी दुबई जाएंगे और बच्चों को एक लॉन्ग हॉलिडे के लिए यूरोप या अमेकिरा ले जाएंगे. इसके बाद वो बच्चों को श्रीलंका लेकर जाएंगे. श्रीलंका में नवाजुद्दीन अपनी अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए जाएंगे. 

वहीं आलिया की बात करें तो अगर शो में उन्हें फैंस पसंद करेंगे तो वो 42 दिन तक शो में रुक पाएंगी. हां अगर शो का एक्सटेंशन होता है तो आलिया और दिन शो में बिता पाएंगी. 

पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में नवाजुद्दीन और आलिया

बता दें कि नवाजुद्दीन और आलिया के बीच रिलेशन ठीक नहीं हैं. दोनों के बीच काफी मनमुटाव है. आलिया ने नवाजुद्दीन पर कई आरोप भी लगाए हैं. दोनों अलग हो रहे हैं. जल्द ही वो लीगल तौर पर अलग हो जाएंगे. वहीं बीते दिनों आलिया ने मिस्ट्रीमैन संग एक फोटो शेयर की थी. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि क्या मुझे खुश रहने का अधिकार नहीं हैं? जिसके बाद से खबरें आईं कि आलिया अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं.

अब बिग बॉस के घर में आलिया की एंट्री के बाद ये देखना होगा कि वो शो में कितना तड़का लगाती हैं. बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 17 जून से शुरू हो रहा है.

ये भी पढ़ें- शो के मेकर संग हुआ विवाद, छोड़ा Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah, अब क्या कर रहे हैं एक्टर्स?


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button