मनोरंजन

नवाजुद्दीन की पत्नी ने मिस्ट्री मैन संग शेयर की फोटो, लिखा- क्या मुझे खुश रहने का अधिकार नहीं

Connect News 24

Nawazuddin Siddiqui Estranged Wife Aaliya’s Post: एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और उनकी वाइफ आलिया (Aaliya) अब अलग हो चुके हैं और सेटलमेंट की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही है. एक तरफ नवाज अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं तो नवाजुद्दीन पर तमाम आरोप लगाने वाली उनकी वाइफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. हाल ही में दुबई ट्रिप से लौटी आलिया ने एक तस्वीर पोस्ट की और तो लोग पूछने लगने कि क्या उनको ‘समवन स्पेशल’ मिल गया है.

आलिया ने शेयर की मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर

दरअसल नवाज और आलिया के दो बच्चे शोरा और यानी दुबई में पढ़ाई कर रहे हैं. इस कपल की लीगल लड़ाई में हाल ही में कोर्ट ने कहा था कि बच्चों को दुबई में ही पढ़ाई पूरी करने दें और दोनों बच्चों को वक्त भी दें. वहीं बच्चों के साथ दुबई में मौजूद आलिया ने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है और एक भावुक कैप्शन भी दिया है. जिसके बाद से ही तमाम लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद आलिया मूव ऑन कर एक नए रिश्ते में जुड़ चुकी हैं.


आलिया ने कैप्शन में लिखी ये खास बात

आलिया के साथ तस्वीर में एक शख्स दिख रहा है और दोनों ही स्माइल कर रहे हैं. दोनों की कंफर्टेबिलिटी देखकर साफ पता चलता है कि वो एक दूसरे के साथ कितने सहज हैं. आलिया ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि मैंने एक रिश्ते को 19 साल सहेज और संभाल कर रखा. लेकिन मेरी जिंदगी में मेरे बच्चे ही मेरी प्राथमिकता हैं, थे और हमेशा ही रहेंगे. हालांकि कुछ रिश्ते ऐसे हैं जो दोस्ती से बढ़कर होते हैं. और ये वहीं रिश्ता है. मैं आप सब लोगों के साथ अपनी खुशी साझा कर रही हूं. क्या मुझे खुश रहने का अधिकार नहीं है.

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिक्स इमोशन वाले कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. हालांकि ज्यादातर यूजर्स ने आलिया को इस नए रिश्ते के लिए शुभकामनाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा कि आपके लिए खुश हैं. हमेशा ऐसे ही खुश रहिए. उधर दूसरे यूजर ने अपने कमेंट में लिखा कि हां बिल्कुल आपको खुश रहने का अधिकार है.

यह भी पढ़ें-

डायरेक्टर ने पहले मारा था थप्पड़ फिर अपनी ही फिल्म में बनाया हीरो, जानिए इंडस्ट्री के सुपरस्टार Raj Kapoor की जिंदगी के कुछ अनसुने पहलू

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button