मनोरंजन

नेहा धूपिया के हसबैंड ने नोरा फतेही को दिया था धोखा, डिप्रेशन में चली गईं थी एक्ट्रेस

Connect News 24

Nora Fatehi Depressed After Breakup: बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही से लाखों-करोड़ों फैंस प्यार करते हैं. वहीं नोरा फतेही को भी किसी से प्यार था. इस बारे में एक बार खुद उन्होंने रिवील किया था. नोरा फतेही ने बताया था कि उस वक्त प्यार में उन्हें धोखा मिला था.

उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें छोड़ दिया था और फिर एक दिन उनके एक्स की शादी की खबर उन्हें मिली थी. नोरा ने बताया था कि ब्रेकअप के बाद वो खुद को संभाल नहीं पा रही थीं. इतना ही नहीं नोरा डिप्रेशन तक का शिकार हो गई थीं.

दिल टूटने के बाद करियर पर फोकस नहीं कर पा रही थीं नोरा फतेही
ये वो वक्त था जब उस वक्त नोरा अपने पैर इंडस्ट्री में जमाने के लाख जतन कर रही थीं. उस वक्त नोरा फतेही अंगद बेदी को डेट कर रही थीं. उस वक्त अंगद और नोरा फतेही की डेटिंग की खबरें भी सुर्खियों में हुआ करती थीं. लेकिन फिर एक दिन अचानक से दोनों की राहें अलग हो गई थीं.

इनवाइट ओनली टॉक शो के मुताबिक, अंगद बेदी का नाम लिए बगैर नोरा फतेही ने अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप का जिक्र किया था.  उन्होंने बताया था कि वो बहुत पीड़ा से गुजरी हैं. उन्होंने कहा था कि  हर लड़की अपनी जिंदगी के इस फेस से गुजरती है.

नोरा फतेही ने कहा था कि वे ब्रेकअप के बाद खुद को संभाल नहीं पा रही थीं. 2 महीने तक वो अपने घर में ही बंद होकर रही थीं. इस दौरान वो अपने काम पर भी नहीं जाती थीं. दो महीने तक डिप्रेशन में रहने के बाद नोरा फतेही ने फैसला लिया कि बस अब और नहीं. इसके बाद उन्होंने अपने काम पर फोकस करना शुरू किया और आज नोरा फतेही इंडस्ट्री की जानी मानी डांसर हैं और डांस रिएलिटी शोज की जान हैं.

नेहा धूपिया से अचानक की थी अंगद बेदी ने शादी
बता दें, नेहा धूपिया ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उनके पति अंगद बेदी ने अब तक 75 महिलाओं को डेट किया था. इसके बाद नेहा जब उनसे मिलीं तो उसके तुरंत बाद दोनों की शादी की खबरें सामने आ गई थीं. नेहा जब दुल्हन बनी थीं उस वक्त वे अंगद के बच्चे की मां बनने वाली थीं.

ये भी पढ़ें- Shah rukh Khan की गर्लफ्रेंड होने के बाद गौरी को नहीं थी सफेद शर्ट पहनने की इजाज़त, एक्टर ने किया था खुलासा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button